बुधवार, 19 जून 2019

विंडोज10 में फोनेटिक टाइपिंग टूल कैसे इनेबल करें

एमएस विंडोज10 का नया संस्करण आ गया है। इसमें कई नए फीचर जुड़ गए हैं। इसका सबसे महत्वपूर्ण फीचर है- हिंदी का फोनेटिक की-बोर्ड। हिंदी के अलावे इस फोनेटिक की-बोर्ड के माध्यम से 10 भारतीय भाषाओं में भी टाइप किया जा सकता है, ऐसा कंपनी का दावा है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 में यह फीचर जुड़वाने का पूरा श्रेय श्री बालेंदु शर्मा दाधीच को जाता है। श्री बालेन्दु शर्मा दाधीच  वर्षों से भारतीय भाषाओं के लिए कार्यरत सुपरिचित तकनीकविद हैं। वर्तमान में आप माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में लोकलाइजेशन (स्थानीयकरण) प्रमुख का दायित्व संभाल रहे हैं।

कंपनी का यह मानना है कि इस फोनेटिक की-बोर्ड  से हमारी टाइपिंग गति में कम से कम 20% का सुधार हो सकेगा। यह अपडेट मई 2019 के अपडेट (19H1) का एक हिस्सा है। यह अपडेटेड फोनेटिक की-बोर्ड हिंदी, बंगला, तमिल, मराठी, पंजाबी, गुजराती, ओडिया, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध हैं। ये की-बोर्ड भारतीयों को उनकी मूल/पसंदीदा भाषाओं में काम करने की अनुमति देंगे।

Google voice typing tutorial के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें।

माइक्रोसॉफ्ट ने एक प्रेस नोट जारी किया है कि मौजूदा की-बोर्ड में पारंपरिक रूप से लिपिबद्ध अक्षरों का उपयोग करके उपयोगकर्ताओं के लिए अनूदित इंडिक टेक्स्ट को इनपुट करना आसान हो गया है। उदाहरण के लिए, यदि आप लैटिन वर्णों में 'Bharat' टाइप करते हैं, तो फोनेटिक कीबोर्ड सेट लक्ष्य भाषा के आधार पर भारत (Hindi), ভারত (Bangali), ભારત (Gujrati) या ਭਾਰਤ (Punjabi) को अंतिम आउटपुट ट्रांसलेट करेगा। अनुवाद के विपरीत, लिप्यंतरण स्वचालित रूप से पाठ को एक स्क्रिप्ट से दूसरी में परिवर्तित करता है।

हम आपको बता दें कि इस अपडेट से पहले, हम https://www.microsoft.com/en-in/bhashaindia/ की वेबसाइट  या तीसरे पक्ष के टूल से माइक्रोसॉफ्ट इंडिक लैंग्वेज इनपुट टूल (ILIT) के जरिए फोनेटिक या रेमिंग्टन की-बोर्ड डाउनलोड करके काम करते थे। अब माइक्रोसॉफ्ट विंडोज10 में फोनेटिक की-बोर्ड की सुविधा इनबिल्ट हो गई है। इसे केवल सक्रिय करने की आवश्यकता है।

इन्हें भी देखें

आइए! जाने कि कैसे अपने एमएस विंडोज 10 को अपडेट करना है और कैसे फोनेटिक की-बोर्ड सक्रिय करना है।सबसे पहले हम आपने विंडोज10 के संस्करण की जांच कर लें कि क्या वह 1903 का संस्करण है या नहीं। यदि वह 1903 संस्करण का नहीं है तो आपके विंडोज10 को अपडेट करने की आवश्यकता है।

तो सबसे Start से Setting पर क्लिक करें।


इसके बाद Windows setting में Update & Security पर क्लिक करें।

इसके बाद बाईं ओर Windows Update पर क्लिक करने से दाईं ओर आपके विंडोज का लेटेस्ट वर्जन दिख जाता है। यदि आपके विंडोज का वर्जन 1903 से कम है यानी जैसा कि चित्र में दिख रहा है कि इसका वर्जन 1803 है तो इसे अपडेट करने की आवश्यकता है।

विंडोज अपडेट करने के लिए Advanced Option पर क्लिक करें। इसके बाद Advanced Option के पेज पर दिए गए तीनों विकल्पों को ऑन कर दें।

जैसे ही आप इन तीनों विकल्पों को ऑन करते हैं तो आपका विंडोज अपडेट होना प्रारंभ हो जाएगा। नीचे दिए गए चित्र को देखें।

विंडोज10 को नए वर्जन 1903 में अपडेट होने में कुछ घंटे लग सकते हैं। इस दौरान आपका कंप्यूटर कई बार रिस्टार्ट होगा। अंत में 1903 वर्जन इंस्टाल होना शुरू कर देता है।

विंडोज10 का नया वर्जन 1903 इंटाल होने के बाद आप टास्कबार में जहां HI या EN लिखा है उस पर माउस कर्सर ले जाकर माउस का राइट बटन दबाएं। ऐसा करने से खुली मीनू में Setting पर क्लिक करें। इससे Setting पेज खुल जाता है।इसमें Language ऑप्शन पर Add a preferred language पर क्लिक करके हिंदी भाषा जोडे़ं।

हिंदी भाषा जुड़ने के बाद हिंदी पर क्लिक करें। इससे नीचे दिए गए OPTION बटन पर क्लिक करें।

OPTION पर क्लिक करने के बाद ADD Keyboard पर क्लिक करके HINDI PHONETIC की-बोर्ड जोड़ें।

लीजिए! आपका विंडोज10 अपडेट हो गया और साथ ही हिंदी फोनेटिक की-बोर्ड भी जुड़ गया। अब आप टास्कबार में हिंदी की-बोर्ड पर माउस से लेफ्ट क्लिक करके HINDI PHONETIC ऑप्शन सेलेक्ट करके फोनेटिक में काम कर सकेंगे।


अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें. इस ब्लॉग की नवीनतम पोस्ट प्राप्त करने के लिए कृपया सब्सक्राइब करें। साथ ही आप इसे Facebook, Google+ या Twitter जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करके इसे और लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करे।
धन्यवाद,