मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

Google Background कैसे बदले?

दोस्तों, आपने देखा होगा कि जब भी हम Chrome Browser के जरिए Google को Open करते हैं, तो हमें जो Default backround मिलता है, वह While Background ही होता है। भाई, हम तो अपने Google के White Background से बोर हो गए हैं। शायद आप भी हो गए होंगे। मेरी तरह आप भी चाहते होंगे कि कोई अलग सा background हो, जो हमें अच्छा लगे। 

Google Background kaise badalen?

आज हम आपको Google Background को Customize करके अपनी मनपसंद Background बदलने का सबसे आसान तरीका बताते हैं। इस background को आप चाहें तो किसी Image (JPEG) के रूप में रख सकते हैं या चाहे तो किसी Colorful scenery (JPEG) के रूप में भी रख सकते हैं।

तो आइए! जाने कि इस Default While Background को कैसे Customize करें...

सबसे पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि हम यह परिवर्तन सिर्फ Google Chrome ब्राउज़र पर ही कर सकते हैं। यह परिवर्तन Microsoft edge, Opera, Safari या Firefox या अन्य किसी ब्राउजर पर नहीं हो सकेगा। हम आपको बता दें कि Google Chrome ब्राउज़र अभी भी सबसे Best Browser है। 

Custom Image को Google Background बनाएं

जैसा कि मैं तो चाहता हूं कि जब भी मैं Google Chrome खोलूं, उसमें White Background न आकर मेरे द्वारा बनाई मेरी छवि Background पर दिखाई दे। 

क्या ऐसा संभव हो सकता है? 

जी हाँ, बिल्कुल, ऐसा संभव हो सकता है। 

वो कैसे?

इसके लिए आपको दो बातों का ध्यान रखना होगा। पहला- आपका Chrome अपडेट हो। दूसरा- जिस Image को आप Google Background के रूप में बनाना चाहते हैं, वह आपके कंप्यूटर के किसी Drive में Save हो।  

अब आप Google Chrome टैब पर क्लिक कीजिए।  विंडो के नीचे दाईं ओर देखिए। वहां आपको एक छोटे से पेन जैसा आइकन दिखाई देगा। Customize Menu को खोलने के लिए इस पर क्लिक कीजिए।


इस Customize आइकन पर क्लिक करते ही एक नया विंडो खुलता है। इसमें आप बाईं ओर Background, Shortcut एवं Color and theme तीन टैब देखेंगे। इन तीनों टैब में से सबसे पहला टैब Background का है। उस पर क्लिक कीजिए। इसमें आप Upload from device पर क्लिक कीजिए। क्लिक करते ही आप सीधे अपने कंप्यूटर की Drive पर पहुंच जाते हैं। अब आपने जिस Drive में पहले से Image को Save किया हुआ है, उसे Select करके ओपेन करें।



लीजिए! आपका मनपसंद Image आपका Google Background बन गया।

आप जब चाहें, कभी भी किसी समय पुनः पेन आइकन पर क्लिक करके Restore Default Background चुनकर इसे हटा सकते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसी लगी? हमें जरूर बताइएगा। 

अच्छी लगने पर इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें. इस ब्लॉग की नवीनतम पोस्ट प्राप्त करने के लिए कृपया सब्सक्राइब करें। साथ ही आप इसे Facebook, Google+ या Twitter जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करके इसे और लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करे।

धन्यवाद