प्रश्न पेज 2

 11.    विधान मंडल के कामकाज में किस भाषा का प्रयोग किए जाने का प्रावधान है?

क) केवल हिंदी में
ख) केवल अंग्रेजी में
ग) हिंदी में या अंग्रेजी में
घ) राज्य की राजभाषा या राजभाषाओं में या हिंदी में या अंग्रेजी में

उत्तर- (घ)

12.    विधान मंडल में सदस्य अपनी अभिव्यक्ति किस भाषा में दे सकते हैं?

क) केवल हिंदी में
ख) केवल अंग्रेजी में
ग) हिंदी में या अंग्रेजी में या अध्यक्ष की अनुमति से अपनी मातृभाषा में
घ) अध्यक्ष की अनुमति के बिना किसी भी भाषा में

उत्तर- (ग)

  13.    संविधान में दिए गए प्रावधान के अनुसार संविधान के प्रारंभ से कितने वर्ष की अवधि की समाप्ति के पश्चात, परन्तुक निर्धारित किए गए विधानमंडलों को छोड़कर, अन्य विधान मंडलों में काम संबंधी यह अनुच्छेद ऐसे प्रभावी होगा मानो “या अंग्रेजी में” शब्दों का उसमें से लोप कर दिया गया हो ?

क) पांच
ख) दस
ग) पंद्रह
घ) बीस

उत्तर- (ग)

14.    संविधान में दिए गए प्रावधान के अनुसार संविधान के प्रारंभ से कितने वर्ष की अवधि की समाप्ति के पश्चात हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों के विधान मंडलों में काम संबंधी यह अनुच्छेद ऐसे प्रभावी होगा मानो “या अंग्रेजी में” शब्दों का उसमें से लोप कर दिया गया हो ?

क)     पंद्रह   

ख)     बीस   

ग)     पच्चीस 

घ)     तीस   

उत्तर- (ग)

15.    संविधान में दिए गए प्रावधान के अनुसार संविधान के प्रारंभ से कितने वर्ष की अवधि की समाप्ति के पश्चात अरूणाचल प्रदेशगोवा और मिजोरम राज्यों के विधान मंडलों में काम संबंधी यह अनुच्छेद ऐसे प्रभावी होगा मानो “या अंग्रेजी में” शब्दों का उसमें से लोप कर दिया गया हो ?

क)     दस   

ख)     बीस   

ग)     तीस   

घ)     चालीस 

उत्तर- (घ)

16.    संघ की राजभाषा के संबंध में संविधान के किस भाग में प्रावधान है?

क)     तेरह   

ख)     पंद्रह   

ग)     सत्तरह  

घ)     उन्नीस

उत्तर- (ग)

17.    संविधान के भाग-17 में राजभाषा संबंधी कितने अनुच्छेद है?

क)     सात   

ख)     आठ   

ग)     नौ    

घ)     दस    

उत्तर- (ग)

18.    संविधान के भाग-17 में संघ की राजभाषा किस अनुच्छेद में है?

क)     343   

ख)     344   

ग)     345   

घ)     346   

      उत्तर- (क)

19.    इनमें से संविधान का कौन सा अनुच्छेद राजभाषा से संबंधित नहीं है?

क)     120   

ख)     210   

ग)     343   

घ)     356

      उत्तर- (घ)

20.    संविधान के भाग-17 में संघ की राजभाषा की लिपि और भाषा क्या होगी?

क)     देवनागरी लिपि में हिंदी  

ख)     रोमन लिपि में अंग्रेजी   

ग)     रोमन लिपि में हिंदी     

घ)     देवनागरी लिपि में अंग्रेजी

                                   उत्तर- (क)

Cont...

इस पेज को साझा करें Share this Page link

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें