गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

गूगल ट्रांसलेट मोबाइल ऐप की खासियत

शायद आपने गूगल ट्रांसलेट तथा ट्रांसलिटरेशन के बारे में पहले भी सुना होगा। गूगल ट्रांसलेट से हम किसी मैटर को किसी अन्य स्थान से उठाकर या टाइप करके उसका हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं या विश्व की अन्य 104 भाषाओं में अनुवाद करते हैं। गूगल ट्रांसलिटरेशन से हम रेमिंग्टन की-बोर्ड पर अंग्रेजी में टाइप करके देवनागरी लिपि का लिप्यंतरण पाते हैं।

मेरे Youtube चैनल Technical Solution By श्याम बाबू शर्मा को आज ही Subscribe करें। गूगल ट्रांसलेट मोबाइल ऐप के इस वीडियो पर अपनी टिप्पणी भी दें।

आज हम आपको मोबाइल के गूगल ट्रांसलेट की अनोखी खासियत के बारे में बताना चाहते हैं। मोबाइल के गूगल ट्रांसलेट को अपने मोबाइल में प्लेस्टोर के माध्यम से डाउनलोड करके आप Whatsapp, Facebook, SMS या किसी वेबसाइट के किसी भी मैटर को सिर्फ एक टेप (Tap) से किसी भी अन्य भाषा में अनुवाद पा सकते हैं। इसके अलावा आप चार तरीके से भी अंग्रेजी से किसी भी भाषा में अनुवाद कर सकते हैः- (1) मैटर टाइप करके (2) किसी मैटर का फोटो क्लिक करके (3) बोलकर (4) हैंडराइटिंग करके। सबसे अच्छी बात यह है कि गूगल ने अपने इसअनुवाद टूल में काफी सुधार कर लिया है। पहले लोग गूगल अनुवाद को काफी हेय-दृष्टि से देखते थे, क्योंकि गूगल के माध्यम से किए गए अनुवाद में बहुत ज्यादा त्रुटियां होती थी।


गूगल ने पिछले साल नवंबर में न्यूरल ट्रांसलेशन (Neural Translation) लांच किया था। उस समय यह सिर्फ 8 विदेशी भाषाओं के लिए उपलब्ध था, मगर अब गूगल ने बेहतर अनुवाद करने वाले इस आर्टिफिशियल न्यूरल इंटेलीजेंसी सिस्टम को हिंदी, रूसी और वियतनामी भाषाओं के लिए भी जारी कर दिया है। मशीनी अनुवाद में न्यूरल एक-एक शब्द का अनुवाद करने के बजाय पूरे वाक्य को समझकर उसका अनुवाद करता है। पहले किए जाने वाले अनुवाद में बहुदा बुनियादी वाक्य ही अनुवाद हो पाते थे और कईं बार तो उनका अर्थ भी बदल जाता था। मगर न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन पहले वाले टूल से बेहतर अनुवाद करता है।

आइए! बताते हैं कैसे आप इसका उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले आप अपने फोन पर प्लेस्टोर के माध्यम से गूगल ट्रांसलेट ऐप डाउनलोड करें।


इसके बाद इसे ओपन करें और सेटिंग में जाकर इनेबल कर दें।

अब आपका गूगल ट्रांसलेट किसी भी भाषा में अनुवाद करने के लिए तैयार हो गया है। उदाहरण के लिए आप Whatsapp के किसी संदेश को सेलेक्ट करके कापी कीजिए। कापी करते ही स्क्रीन के ऊपर दायीं ओर गूगल ट्रांसलेट का आइकन दिखने लगेगा। इसे टेप (Tap) कीजिए। टेप (Tap) करते ही इसका अनुवाद आपके द्वारा चयनित भाषा में हो जाएगा। आप चाहे तो इसे भाषा चयन करके किसी अन्य भाषा में भी अनुवाद पा सकते हैं। नीचे चित्र देखिए-



इसीतरह आप Facebook या किसी वेबसाइट से कोई मैटर भी अनुवाद कर सकते हैं। जैसे-
इसके अलावा गूगल ट्रांसलेट के इस ऐप में काफी महत्वपूर्ण फीचर उपलब्ध हैं, जिनका प्रयोग करना आसान है और आपकी कार्यक्षमता में विशेष योग्यता प्रदान करता है। इसमें सबसे ज्यादा मज़ेदार फ़ीचर इमेज ट्रांसलेशन है। इसे ऑन करते ही आपके फोन का कैमरा जादुई अनुवादक की तरह काम करने लगेगा। डिफाल्ट में इसकी भाषा अंग्रेजी दी हुई है। आप चाहे तो अपने कैमरे की भाषा बदल सकते हैं। कैमरा के माध्यम से अनुवाद करने के लिए किसी हार्डकापी में दी हुई अंग्रेजी सामग्री पर कैमरा फोकस कीजिए और नीचे कैमरा बटन को टेप (Tap) करें। उसके बाद Select All पर टेप (Tap) करें। टेप (Tap) करते ही कैमरे फोकस में आई हुई पूरी सामग्री सेलेक्ट हो जाएगी तथा गूगल ट्रांसलेट आइकन को टेप (Tap) करते ही अनुवाद आपके सामने आ जाएगा। इस बारे में पूरे विवरण का चित्र कृपया नीचे देखेः-
आप इस फ़ीचर के जरिए कैमरे से लाइव तस्वीरों पर लिखे टेक्स्ट का अनुवाद तो कर ही सकते हैं। साथ में हैंडसेट पर मौजूद तस्वीरों का भी अनुवाद कर सकते हैं।
दूसरा महत्वपूर्ण फीचर है- बोलकर अनुवाद (Voice Translation) पाएं। वॉयस ट्रांसलेशन के लिए माइक आइकन पर टेप (Tap) करें। जैसे ही आप माइक आइकन को टेप करते हैं, आपके मोबाइल के स्क्रीन पर एक मैसेज Allow Translate to record audio आएगा। इसमें आपसे DENY या ALLOW पूछा जाएगा। आपको ALLOW पर टेप करना है। इसके बाद आप बोलना प्रारंभ कीजिए। गूगल आपके द्वारा बोले गए शब्दों/वाक्यांशों को पहचान कर उसका अनुवाद कर देगा। चित्र देखिएः-

तीसरा महत्वपूर्ण फीचर है- हैंडराइटिंग रिकॉग्निशन ट्रांसलेशन। यह भी काफी आसान है। फोन के स्क्रीन पर निर्धारित बॉक्स में आप अपनी ऊंगलियों से किसी शब्द को अंग्रेजी में लिखे। ऐप इसे पहचानने के बाद सही शब्द का विकल्प देगा। आप इसमें से अपने वाले शब्द को चुन लें। जिसका अनुवाद यह ऐप हिंदी बॉक्स में दिखाएगा। चित्र देखिएः-



अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें. आप इसे Facebook, Google+ या Twitter जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करके इसे और लोगों तक पहुचाने में हमारी मदद करें. धन्यवाद 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें