Text to Speech लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Text to Speech लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

टेक्स्ट टू स्पीच से लिखित सामग्री सुनें

टेक्स्ट टू स्पीच का मतलब है कि डाक्यूमेंट में या वेबपेज में जो भी सामग्री लिखी हुई है उसे पढ़कर सुनाना। अंग्रेजी में तो यह टेक्स्ट टू स्पीच पहले ही आ गया था, अब हिंदी के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। महिला और पुरूष दोनों की आवाज में अब हिंदी में टेक्स्ट टू स्पीच की सुविधा हो गई है। इससे हम कहानियां, उपन्यास या वेब पर हिंदी में दी हुई कोई भी लिखित सामग्री आसानी से सुन सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है, जो दैवयोग से देख नहीं सकते या कम देख पाते हैं, तो वे इस सुविधा के जरिए लिखित सामग्री को सुन सकते हैं। 

विंडोज 10 

विंडोज 10 में टेक्स्ट से स्पीच की सुविधा उपलब्ध है। हिंदी में Text to Speech के लिए कंप्यूटर हिंदी यूनिकोड सक्रिय होना चाहिए और Speech में हिंदी जुड़ी होनी चाहिए। इसे इस प्रकार जोड़ सकते हैं। 

Start > Setting > Time and Language > Speech > Manage Voice > Add Voice > Hindi 

हिंदी आवाज जुड़ने के बाद- 

Start > Setting > Ease of Access > Narrator > Personalize Narrator’s Voice > Microsoft Kalpana – Hindi (India) Or Microsoft Hemant – Hindi (India) 

यह सेट करने के बाद जिस टेक्स्ट को स्पीच में बदलना है उसे चयनित कर लें और की-बोर्ड के Ctrl +Windows key + Enter को एकसाथ दबाएं। चयनित टेक्स्ट आवाज में परिवर्तित होने लगेगा। यह एक-एक पंक्ति का होगा, जैसे ही एक पंक्ति समाप्त हो जाए Enter दबाकर दूसरी पंक्ति में चले जाएं। इसप्रकार अंतिम पंक्ति तक करते जाएं। 

प्रवाचक-राजभाषा (टेक्सट से स्पीच) प्रवाचक- 


राजभाषा प्रवाचक हिंदी टेक्स्ट से हिंदी स्पीच में परिवर्तित करता है। इसके लिए सबसे पहले आपको प्रवाचक-राजभाषा की साइट https://pravachak-rajbhasha.rb-aai.in/ पर जाकर उपयोक्ता फार्म भरकर पंजीकरण कराना होता है। इसके बाद प्रवाचक आपके मेल पर एक कोड भेजता है, जिसके द्वारा पुनः लाग-इन होकर इसे डाउनलोड करना होता है। डाउनलोड होने के बाद सेटअप रन कराने के बाद प्रवाचक-राजभाषा आपके कंप्यूटर में सेट हो जाएगा। अब आप वेब नैरेटर, ई-मेल रीडर या ई-रीडर के माध्यम से टेक्स्ट से स्पीच का लाभ उठा सकते हैं। 

भारतीय भाषा प्रौद्योगिकी प्रसरण एवं विस्तारण केन्द्र (Indian Language Technology Proliferation and Deployment Centre) (TDIL)



TDIL द्वारा टेक्स्ट टू स्पीच विकसित किया है। यह क्रोम ब्राउज़र प्लग-इन ब्राउज़र को स्पीच की शक्ति प्रदान करता है। नेट सर्फिंग के दौरान उपयोगकर्ता ब्राउज़र पर कुछ पाठ का चयन करता है और एक विशेष कमांड दबाता है। सिस्टम तब चयनित पाठ बोलना शुरू करता है। यह वेब पर सर्फिंग और ईमेल को पढ़ना आसान बनाता है। यह विशेष रूप से डिस्लेक्सिया वाले व्यक्तियों और उन लोगों की मदद करता है जो भाषा को समझते हैं लेकिन स्क्रिप्ट नहीं पढ़ सकते हैं या उस भाषा की स्क्रिप्ट के साथ सुविधाजनक नहीं हैं। इस प्लग-इन ब्राउजर को इस लिकं पर जाकर प्लग-इन किया जा सकता है। 

ऑनलाइन टेक्स्ट टू स्पीच 




यह टेक्स्ट-टू-स्पीच सेवा टेक्स्ट को प्राकृतिक रूप से आवाज़ देने वाली आवाज़ों में परिवर्तित करती है। इसके माध्यम से अंग्रेजी, चीनी, डच, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इंडोनेशियाई, इतालवी, जापानी, कोरियाई, पोलिश, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश भाषा में टेक्स्ट टू स्पीच किया जा सकता है। यह निःशुल्क सेवा है। आवाज़ को धीमा या तेज़ करने के लिए स्पीच रेट चुनें। जितनी बार चाहें उतनी बार ऑडियो रिप्ले करें। यह क्रोम ब्राउजर पर काम करता है। 



टेक्स्ट टू स्पीच की इस ऑनलाइन सेवा के माध्यम से आप 1000 कैरेक्टर्स तक की हिंदी सामग्री को स्पीच में बदल सकते हैं। सबसे पहले आपको भाषा (Language) का चयन करना होता है। इसमें इंग्लिश, इंग्लिश (यूएस), हिंदी, तमिल, फ्रेंच, जापानीज, जर्मन भाषाएं दी हुई है। इसके स्पीड में सामान्य (Normal) या धीमा (Slow) का चयन करने के बाद Convert बटन पर क्लिक करना होता है। फाइल कंवर्ट होने के बाद आपको यह MP3 फाइल के रूप में मिलती है जिसे डाउनलोड किया जाता है।

यह लेख कैसा लगा, जरूर बताइएगा।

इस पेज को साझा करें Share this Page link