भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुसार हमें अपना सारा सरकारी कामकाज राजभाषा हिंदी में करना है। समय बदल रहा है, हम तेजी से कंप्यूटरीकरण की ओर अग्रसर है, पेपरलेस कामकाज की परिकल्पना की जा रही है। सारा काम कंप्यूटर के जरिए कंप्यूटर से कंप्यूटर के बीच होना है। इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कंप्यूटर पर काम करना अनिवार्य हो रहा है। अब गूगल ने हमें एक और नवीनतम तकनीकी सुविधा उपलब्ध करा दी है। हमें एक ऐसा ऑन लाइन टाइपिंग टूल मिल गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति हिंदी में बोलकर बड़ी आसानी से अपनी आवाज के साथ हिंदी में टाइप कर सकता है।
अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें. आप इसे Facebook, Google+ या Twitter जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करके इसे और लोगों तक पहुचाने में हमारी मदद करें. धन्यवाद