सोमवार, 18 नवंबर 2019

भारतीय भाषा के लिए ऑनलाइन शब्दकोश

आज हम आपको ऑनलाइन अंग्रेजी से भारतीय भाषाओं में अथवा भारतीय भाषाओं से अंग्रेजी में शब्दों को ढ़ूंढ़ने के लिए एक साइट का नाम सुझा रहे हैं। वह है www.shabdkosh.com 

यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय अंग्रेजी से किसी भारतीय भाषा में अथवा भारतीय भाषा से अंग्रेजी में  ऑनलाइन शब्दकोश सेवा प्रदान करती है। इसका सरल इंटरफ़ेस, व्यापक डेटाबेस और आवाज उच्चारण  जैसी सुविधा काफी उपयोगी है। यदि आप ऑनलाइन शब्दकोश की खोज में हैैं तो मैं आपको इस साइट पर जाने का सुझाव देना चाहूंगा।

आइये! इस साइट के बारे कुछ जानते हैं। shabdkosh.com वेबसाइट में शुरुआत से ही, भारतीय भाषाओं के लिए उतने ही अच्छे संसाधन हैं जितने कि दुनिया के अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के लिए उपलब्ध हैं। 

भारतीय भाषा के संदर्भ में, आज यह ऑनलाइन शब्दकोश शीर्ष साइटों में से एक है। हालांकि, इसमें अभी भी सुधार की बहुत संभावना है। इसे उपयोगकर्ता द्वारा सुधारा जा सकता है। इसमें इस तरह का इंटरफ़ेस विकसित किया गया है जो उपयोगकर्ताओं को शब्दकोश में अपना योगदान करने की अनुमति देता है। आने वाले समय में यह दुनिया का अंग्रेजी से भारतीय भाषा एवं भारतीय भाषा से अंग्रेजी का सबसे सटीक शब्दकोश बन जाएगा। समन्वित प्रयास कितना अच्छा है, यह इस पर निर्भर करता है कि उपयोगकर्ता इसमें अपना कितना योगदान करते हैं। 

हिंदी में एक वेबसाइट बनाने के उद्देश्य से एक छोटी सी परियोजना के रूप में इस ऑनलाइन अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोश शुरू की गई थी। डिक्शनरी को एक एप्लीकेशन के रूप में चुना गया क्योंकि उस समय ऑनलाइन गुणवत्ता की कोई अच्छी सी डिक्शनरी नहीं थी और क्योंकि डिक्शनरी बनाने में बहुत सारी चुनौती होती है, अतः 1936 में पहले संस्करण के रूप में श्री राम नारायण लाल द्वारा संकलित सार्वजनिक डोमेन शब्दकोश में लगभग 15,000 शब्दों वाली बहुत ही सरल सी साइट बनाई गई। समय के साथ, शब्दावली में सुधार किया गया और आज इसमें हजारों शब्द हैं। यह साइट अपने सरल इंटरफ़ेस और मजबूत शब्दावली डेटाबेस के कारण लोकप्रिय हो रही है। 

आज यह साइट 180 से अधिक देशों में उपयोगकर्ताओं को अंग्रेजी से भारतीय भाषाओं (बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल एवं तेलुगु) एवं भारतीय भाषाओं से अंग्रेजी में अर्थ प्रदान करती है। 

इसमें दिए गए सर्च बाक्स में आप अंग्रेजी के शब्दों का भारतीय भाषा (बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी पंजाबी तमिल या तेलुगु) में तथा भारतीय भाषा के शब्दों का अंग्रेजी में सोदाहरण अर्थ पा सकते हैं।


इसके Browse सेक्शन में हिंदी के वर्णाक्षर अ से ज्ञ तक से बने अक्षरों का अंग्रेजी अर्थ और अंग्रेजी वर्णाक्षर A से Z तक से बने अक्षरों का हिंदी अर्थ दिया गया है।


इसके Games सेक्शन में आपको खेल-खेल में शब्दावली निर्माण करने के संबंध में कई खेल खेलने को मिलेंगे। जैसे कि...

स्पेलिंग बी - बोले गए शब्दों को सुनना और वर्तनी दर्ज करना। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे, खेल कठिन होता जाता है।

शब्द अनुमान – इस खेल में उस शब्द का वर्णन करने के लिए सुराग या संकेत दिखाएगा जिसका आपको अनुमान लगाना है। यह क्लासिक हैंगमैन खेल करने का एक अनोखा तरीका है।

समानार्थी मिलान - चार संभावित शब्दों को पसंद से दिए गए शब्द के समान शब्द चुनना और बताना।

असमानार्थी मिलान- चार संभावित शब्दों को पसंद से दिए गए शब्द के असमान शब्द चुनना और बताना।


इस शब्दकोश के Word of the Day सेक्शन में प्रतिदिन आपको एक नया शब्द उसके अर्थ एवं उदाहरण सहित मिलता है। इससे प्रतिदिन आपका परिचय एक नए शब्द से होता है और इससे आपके शब्दज्ञान में वृद्धि होती जातीहै।

इसी तरह इस शब्दकोश के Quote of the Day सेक्शन में प्रतिदिन आपको एक नया प्रेरणादायी विचार मिलता है। 

इसके Contribute सेक्शन में आप भी नए शब्द और उसका अर्थ अपने नाम से शामिल करके इस शब्दकोश को संवर्धित और समृद्व कर सकते हैं। इसके लिये आपको प्रोफाइल सेक्शन में जाकर साइनअप करना होगा।

यह ऑनलाइन शब्दकोश आपको भाषायी सहयोग मंच भी प्रदान करता है। इस सहयोग मंच में असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उडिया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं से अंग्रेजी और इसके विपरीत आप सोदाहरण अर्थ प्रदान करके इसे समृद्ध कर सकते हैं।

इस शब्दकोश का मोबाइल एप भी आ गया है। आप अपने एंड्रायड, आईओएस या विंडोज आधारित मोबाइल फोन में भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं और कभी भी, कहीं भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसी लगी? हमें जरूर बताइएगा। 

अच्छी लगने पर इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें. इस ब्लॉग की नवीनतम पोस्ट प्राप्त करने के लिए कृपया सब्सक्राइब करें। साथ ही आप इसे Facebook, Google+ या Twitter जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करके इसे और लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करे।

धन्यवाद,