शनिवार, 14 दिसंबर 2019

कैसे जाने कि कंप्यूटर की ये समस्या हार्डवेयर की है या सॉफ्टवेयर की? How to know if it is hardware problem or software?

हम में से अधिकांश लोग कंप्यूटर का उपयोग करते समय कुछ common समस्याओं का सामना करते हैं। कभी-कभी हम यह नहीं समझ पाते हैं कि यह हार्डवेयर की समस्या है या सॉफ़्टवेयर की। 
आज मैं यहां आपको कंप्यूटर की इन्हीं common समस्याओं पर कुछ रोचक और महत्वपूर्ण टिप्स देने के लिए उपस्थित हुआ हूं। आप कैसे जानें कि कंप्यूटर के किस हिस्से के लिए कौन सी समस्या है? यदि आप इसकी सामान्य सी जानकारी रखते हैं कि यह किस प्रकार की समस्या है तो आप इसे आसानी से हल कर सकते हैं। इससे आपका समय और पैसा दोनों बचेगा। 


तो चलिए! आज हम इन्हीं common समस्या और उसके समाधान पर प्रकाश डालते हैः-

कंप्यूटर का ब्लू स्क्रीन  हो जाना:
एक हार्डवेयर समस्या है। हो सकता है कि मदरबोर्ड में लगे रैम dust आ गया हो। एकबार RAM को अपने स्लॉट से निकालकर साफ करके पुनः स्लॉट पर लगा कर देखें। कई बार इससे भी ब्लू स्क्रीन की समस्या का समाधान हो सकता है। यदि फिर भी ठीक न हो तो कंप्यूटर इंजीनियर को बुलाएं। 

कंप्यूटर रीस्टार्ट हो जाना:
कंप्यूटर का restart हो जाना भी एक समस्या है। यह windows के अपडेट न होने या antivirus के कारण हो सकता है। इसके अलावा यह कंप्यूटर के मदरबोर्ड, ग्राफिक्स कार्ड या नेटवर्क कार्ड ड्राइवर के कारण भी हो सकता है।  तो, सबसे पहले अपने विंडोज के अपडेट होने और एंटीवायरस की जांच करें। यदि विंडोज या एंटीवायरस की कोई समस्या नहीं है तो यह निश्चितरूप से हार्डवेयर की समस्या है। इसके समाधान के लिए मदरबोर्ड, रैम आदि पर लगे Dust को साफ करें। यदि फिर भी ठीक न हो तो कंप्यूटर इंजीनियर को बुलाएं। 

कंप्यूटर की गति धीमी होना:
कंप्यूटर का धीमा चलना, हार्डवेयर या सॉफ़्टवेयर दोनों कारणों से हो सकता है। हो सकता है कि जरूरत के मुताबिक RAM न हो या एक समय में कई प्रोग्राम रन कर रहे हो। तो सबसे पहले अपने कंप्यूटर की रैम आवश्यकतानुसार बढ़ा लें और एक समय में कम से कम प्रोग्राम खोलें। एक समय में कई प्रोग्राम चलाने से रैम मेमोरी खपत ज्यादा होती है।

प्रोग्राम कमांड काम न करना:
आपको मालूम होना चाहिए कि किसी प्रोग्राम का command  काम नही कर रहा है तो यह निश्चित रूप से सॉफ्टवेयर की समस्या है। परन्तु यदि एक से अधिक प्रोग्राम के कमांड में यही समस्या आ रही है तो हो सकता है यह हार्डवेयर के कारण हो। 

की-बोर्ड या माउस ठीक से काम न करना:
कीबोर्ड या माउस ठीक से काम न करना, हार्डवेयर या सॉफ़्टवेयर दोनों कारणों से हो सकता है। हो सकता है कि ड्राइवर ठीक से काम नहीं कर रहे हों। हो सकता है कि Port ठीक से काम नहीं कर रहे हों। तो सबसे पहले पोर्ट की जांच करें। प्लग को खोलें और फिर से इंजेक्ट करें। आशा है कि अब ये काम करने लगेंगे। यदि फिर भी ये काम नहीं कर रहे हैं तो इसमें ड्राइवर की समस्या है। ड्राइवर रन कराएं और काम शुरू करें।  

कंप्यूटर फ्रीज होना:
कंप्यूटर फ्रीज होना बहुत आम समस्या है। हम सभी को कभी न कभी इस समस्या का सामना करना पड़ा होगा। यह समस्या सॉफ्टवेयर की वजह से होती है। जब सॉफ्टवेयर डैमेज हो जाता है तो कंप्यूटर फ्रीज हो जाता है। सॉफ्टवेयर फिर से इंस्टाल करें। यदि फिर भी ठीक न हो तो कंप्यूटर इंजीनियर को बुलाएं।

विशेष फाइल का न खुलना:
कभी-कभी हमें इस तरह की समस्या का सामना पड़ता है कि कोई विशेष फाइल नहीं खुलती है। यह समस्या सॉफ्टवेयर की है। हो सकता है कि वह सॉफ्टवेयर करैप्ट या डैमेज हो गई हो। उस सॉफ्टवेयर की जांच करें और उसे फिर से इंस्टॉल करें। अब देखिए, वह विशेष फाइल खुल गई। 


आपको यह पोस्ट कैसी लगी? हमें जरूर बताइएगा। 

अच्छी लगने पर इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें. इस ब्लॉग की नवीनतम पोस्ट प्राप्त करने के लिए कृपया सब्सक्राइब करें। साथ ही आप इसे Facebook, Google+ या Twitter जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करके इसे और लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करे।

धन्यवाद

1 टिप्पणी: