शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

क्या है वो सेटिंग जिससे अश्लील सामग्री नहीं दिखेगी

भारत में युवा होती पीढ़ी में स्मार्टफोन का क्रेज बढ़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार शहरी इलाकों में पांच करोड़ दस लाख लोगों के पास स्मार्टफोन है। एक ताजा अध्ययन के मुताबिक, 16 से 18 साल की उम्र के युवाओं में स्मार्टफोन की तादाद में पिछले साल के मुकाबले चार गुना से भी ज्यादा वृद्धि हुई है और यह पांच से बढ़ कर 22 फीसदी तक पहुंच गया है। 

युवा होती पीढ़ी में स्मार्टफोन के प्रति बढ़ता आकर्षण खतरे की घंटी भी है। यह पीढ़ी मोबाइल पर गेम खेलने या चैटिंग के साथ-साथ जिज्ञाषावश अश्लील सामग्री के प्रति भी आकर्षित हो रही है और यह माता-पिता और अभिभावकों के लिए चिंताजनक एवं सोचनीय विषय है। समय से पहले किसी चीज का ज्ञान विस्फोटक भी हो सकता है। इसे रोकने का कोई तो कोई साधन होगा। यह लेख अभिभावकों को सचेत करने से संबंधित है।

जागरूक अभिभावक स्मार्टफोन के गूगल ब्राउजर में एक सेटिंग चेंज कर दे तो अश्लील सामग्री ब्राउज नहीं की जा सकती है।

इसे कैसे करें?

आइए! इसे जाने-

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल ब्राउजर के होम पेज पर जाएं और नीचे दिए गए चित्र के अनुसार सेटिंग्स (Settings) पर क्लिक करें।


सेटिंग्स पर क्लिक करने पर नीचे दिए गए चित्र के अनुसार एक मीनू खुलेगा। इसमें आपको सबसे ऊपर सर्च सेटिंग्स (Search settings) पर क्लिक करना है।
सर्च सेटिंग्स पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। इसमें आप सबसे ऊपर से नीचे दूसरा विकल्प देखें- सेफसर्च फिल्टर्स (SafeSearch Filters)। इसमें दो विकल्प है- पहला, Show most relevant results और दूसरा, Filter explicit results. 

आपको नीचे दिए गए चित्र के अनुसार दूसरे वाले विकल्प Filter explicit results पर क्लिक करके उसका चयन कर लेना है।
                              

जब Filter explicit results ऑन होता है, तो जब भी गूगल पर कोई अश्लील सामग्री (फोटो, वीडियो और वेबसाइट) खोजी जाय तो यह फिल्टर करके  उसके परिणाम को ब्लॉक कर देता है।
Filter explicit results विकल्प का चयन करने के बाद स्क्रॉल करते हुए नीचे आएं और नीचे दिए गए सेव (Save) बटन पर क्लिक कर दें।
लीजिए! गूगल ने अब अश्लील सामग्री खोजने के लिए प्रतिबंधित कर दिया। 
आपको यह पोस्ट कैसी लगी? हमें जरूर बताइएगा। 

अच्छी लगने पर इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें. इस ब्लॉग की नवीनतम पोस्ट प्राप्त करने के लिए कृपया सब्सक्राइब करें। साथ ही आप इसे Facebook, Google+ या Twitter जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करके इसे और लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करे।

धन्यवाद,



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें