शनिवार, 20 अगस्त 2022

Windows 10 में रैंसमवेयर सुरक्षा एवं भाषा प्रबंधन में और हुआ सुधार

Windows 10 के नए अपडेट 21H2 में रैंसमवेयर सुरक्षा एवं भाषा प्रबंधन में और अधिक सुधार देखने को मिल रहा है। Microsoft ने रिलीज़ पूर्वावलोकन चैनल के लिए Windows 10 21H2 का पूर्वावलोकन जारी किया है, परन्तु साथ ही आगामी Windows 10 22H2 के लिए कुछ भी नया घोषित नहीं किया है।

Microsoft ने Windows 10 का 21H2 संस्करण 19044.1947 जारी किया है। 

यह एक गैर-सुरक्षा अपडेट है, जिसे KB5016688 टैग किया गया है। इंटरप्राइज उपयोग के लिए इसमें दो नई सुविधाएँ दी गई हैं-

पहला- Microsoft ने एंडपॉइंट के लिए डिफेंडर इस तरह से बेहतर बनाया है कि वह रैंसमवेयर और एडवांस अटैक की पहचान करके उसकी रोकथाम कर सके।

दूसरा- आईटी व्यवस्थापक अब रिमोटली भाषाओं को और भाषा संबंधी सुविधाओं को जोड़ सकता है, साथ ही एंडपाइंट प्रबंधकों में भाषा परिदृश्यों का प्रबंधन कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें