रविवार, 14 अगस्त 2022

अब VLC Media Player भारत में हुआ प्रतिबंधित

 

भारत सरकार ने VLC Media Player को भारत में प्रतिबंध कर दिया है, इसकी वजह से अब भारत के यूजर इस मीडिया प्लेयर को न तो डाउनलोड कर सकते हैं और न ही इसकी EXE file को रन करा सकते हैं।

आखिर भारत सरकार को इस एप्लीकेशन को प्रतिबंधित क्यों करना पडा? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार VLC Media Player को भारत में इसलिए प्रतिबंधित किया गया है क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि VLC प्लेटफार्म का इस्तेमाल चीन के हैकिंग ग्रुप Cicada द्वारा साइबर हमलों के लिए किया जा रहा था।

कुछ महीने पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने पता लगा लिया था कि सिकाडा (Cicada) ग्रुप लंबे समय से साइबर हमले अभियान का हिस्सा बनकर एक मैलवेयर लोडर के लिए VLC मीडिया प्लेयर का उपयोग कर रहा था।

इन सबको देखते हुए भारत सरकार के आईटी अधिनियम, 2000 के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वेबसाइट को ब्लॉक करवा दिया।

आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कमेंट्स के माध्यम से अवगत कराइएगा। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें