सोमवार, 29 जनवरी 2018

मनचाहे फॉन्ट को डिफाल्ट कैसे बनाएं

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कोई एक फॉन्ट पहले ही निर्धारित किया हुआ होता है। यदि आपके कंप्यूटर में हिंदी यूनिकोड सक्रिय किया हुआ है तो डिफाल्ट में मंगल फॉन्ट दिया होगा। इसी तरह अंग्रेजी फॉन्ट में New Times Roman या Arial डिफाल्ट में दिया होता है। हर प्रयोक्ता की अपनी कुछ पसंद होती है और वह फॉन्ट भी अपनी पसंद की रखना चाहता है। अब समस्या आती है कि किसी डाक्यूमेंट में मनचाहा फॉन्ट, उसका रंग एवं साइज निर्धारित कर लिया। परन्तु जब कोई नया डाक्यूमेंट खोला तो उसमें फिर उसमें वही पुराना वाला डिफाल्ट फॉन्ट, साइज और रंग आ गया।। इसका मतलब, फिर से हमें नए डाक्यूमेंट में काम करने से पहले अपने डाक्यूमेंट का फॉन्ट बदलना पड़ेगा? यह तो बड़े झंझट वाला काम है। इसके अलावा जब हम डाक्यूमेंट में कोई टेबल या टेक्स्ट बॉक्स जोड़ते हैं, तब फिर से वही पुराना वाला फॉन्ट आ जाता है। इसका निदान क्या है? आइए! हम बताते हैं इसका निदान।

यदि आप चाहते हैं कि जब भी आप कोई डाक्यूमेंट खोले तो आपका मनपसंद वाला फॉन्ट, उसकी साइज व रंग ही सामने आए। तो आपको अपना मनपसंद वाला फॉन्ट, साइज व रंग को डिफाल्ट के रूप में बनाना पड़ेगा। आइए! चित्र के माध्यम से आपको समझाते हैं -


होम टैब में जहाँ फॉन्ट का नाम, साइज दिया हुआ है। उसके नीचे दिए गए छोटे बॉक्स पर क्लिक कीजिए।


खुले डायलॉग बॉक्स जहाँ + Body CS लिखा है, उसके नीचे अपनी पसंद का हिंदी फॉन्ट जैसे Aparajita, फॉन्ट स्टाइल Regular और साइज 14 आदि चुन लीजिए। 


अब सबसे नीचे Set As Default बटन पर क्लिक करें। आगे जब भी आप एमएस वर्ड खोलेंगे तो आपको अपनी मनपसंद वाला फॉन्ट पहले से डाक्यूमेंट में उपलब्ध मिलेगा।


अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें. आप इसे Facebook, Google+ या Twitter जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करके इसे और लोगों तक पहुचाने में हमारी मदद करें. धन्यवाद 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें