शुक्रवार, 14 मई 2021

पल्स ऑक्सीमीटर रखे आपका ख्याल

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पल्स ऑक्सीमीटर (Pulse Oximeter) रखना आज सभी के लिए अनिवार्य हो गया है। कोरोना पॉजीटिव और इसे होने वाली मृत्यु के नित नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अस्पतालों में जगह नहीं है। जो गंभीर नहीं हैं वे घर पर ही रहकर अपनी देखभाल खुद कर रहे हैं। कोरोना में ऑक्सीजन लेवल घटना खतरनाक है। इसकी मॉनीटरिंग करने के लिए घर में पल्स ऑक्सीमीटर (Pulse Oximeter) का रहना आवश्यक है।

अब आप जानना चाहेंगे कि पल्स ऑक्सीमीटर (Pulse Oximeter) क्या है? यह कैसे काम करता है और इसमें सामान्य रीडिंग कितनी होनी चाहिए?

पल्स ऑक्सीमीटर (Pulse Oximeter) क्या है?

पल्स ऑक्सीमीटर (Pulse Oximeter) एक छोटा सा डिवाइस है जिसे पोर्टेबल ऑक्सीमीटर (Portable oximeter) भी कहा जाता है। यह हमारे शरीर में ऑक्सीजन का सैचुरेशन लेवल (oxygen saturation level) को मापने में मदद करता है।

पल्स ऑक्सीमीटर (Pulse Oximeter) काम कैसे करता है?

जब भी हमें अपना ऑक्सीजन लेवल नापना होता है तो उसे ऑन (ON) करके उस हाथ की पहली उंगली में लगाते हैं, जिस हाथ से आप ज्यादा काम करते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप दाएं हाथ से काम करने वाले हैं तो दाएं हाथ की पहली उंगली में और यदि आप बाएं हाथ से काम करने वाले हैं तो बाएं हाथ की पहली उंगली में पल्स ऑक्सीमीटर (Pulse Oximeter) को लगाएं। कुछ सेकेंड लगाए रखने पर यह डिवाइस तीन चीजें दिखाता हैः- 

1. SpO2  (Saturated Pulse Oxygen) 

2. PI%  (Perfusion Index) 

3. bpmPR (beats per minute Pulse Rate) 


SpO2  (Saturated Pulse Oxygen) 

यह आपकी Oxygen level को बताता है। सामान्य पल्स ऑक्सीमीटर रीडिंग आमतौर पर 95 से 100 प्रतिशत तक होती है। 90 प्रतिशत से कम होने पर पूरक ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है। इस स्थिति में सांस लेने में तकलीफ, हृदय गति में वृद्धि और छाती में दर्द होता है। 

PI%  (Perfusion Index) 

यह आपके शरीर में कितने अन्दर तक Oxygen पहुंच रहा है, उसकी स्थिति बताता है। perfusion index (PI) 2-20% के बीच में होना चाहिए। अगर 0.5 से कम है तो ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए

 bpmPR (beats per minute Pulse Rate) 

यह आपके हृदय की घड़कन (Heart Beat) बताता है। एक सामान्य व्यक्ति के हृदय की घड़कन 60–100 बीट प्रति मिनट होनी चाहिए। यही Pulse Rate (PR) है। 

यदि आप घर पर home quarantine है तो प्रत्येक घंटे पर Oxygen level की जाँच करें। अगर आपकी SpO2 लगातार 92, 93 आ रहा है, या perfusion index (PI) 1.0 से कम आ रहा है तो जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने की जरुरत है। 

कहां मिल सकता है और क्या कीमत होती हैं?

इस समय बाजार में कई तरह के Pulse Oximeter मौजूद है जिसकी कीमत 600 रुपये से लेकर 4,000 रुपये के बीच है। एक अच्छे ब्रांड का Pulse Oximeter करीब 2,500 रुपये की कीमत में आता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें