राजभाषा गौरव पुरस्कार योजना

(1)    भारत के नागरिकों को हिंदी में ज्ञान-विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन के लिए यह पुरस्कार योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत इंजीनियरी, इलेक्ट्रानिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, भौतिकी, जैव विज्ञान, ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान, आयुर्विज्ञान, रसायन विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, मनोविज्ञान, सम-सामयिक विषय जैसे- उदारीकरण, भूूमंडलीकरण, उपभोक्तावाद, मानवाधिकार, प्रदूषण आदि विषयों पर कम से कम 100 पृष्ठों की मौलिक पुस्तक लेखन पर पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत इसप्रकार पुरस्कार निर्धारित हैः-

प्रथम पुरस्कार     (एक)    -    रू  2,00,000/- + प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न

द्वितीय पुरस्कार   (एक)    -    रू  1,25,000/- + प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न

तृतीय पुरस्कार    (एक)    -    रू    75,000/- + प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न 

प्रोत्साहन पुरस्कार (दस)    -    रू   10,000/- + प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न

(2)    केंद्र सरकार में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों को हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन के लिए यह पुरस्कार योजना लागू की गई है। इसके अंतर्गत इसप्रकार पुरस्कार निर्धारित हैः-

प्रथम पुरस्कार         -    रू  1,00,000/- + प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न

द्वितीय पुरस्कार       -    रू    75,000/- + प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न

तृतीय पुरस्कार        -    रू    60,000/- + प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न 

प्रोत्साहन पुरस्कार    -    रू   30,000/- + प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न

(3)    केंद्र सरकार में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त हिंदी भाषी एवं हिंदीतर भाषी कार्मिकों को हिंदी में उत्कृष्ट लेख के लिए अलग-अलग यह पुरस्कार योजना लागू की गई है। इसके अंतर्गत इसप्रकार पुरस्कार निर्धारित हैः-

हिंदी भाषी के लिए

प्रथम पुरस्कार         -    रू  20,000/- 

द्वितीय पुरस्कार       -    रू   18,000/- 

तृतीय पुरस्कार        -    रू    15,000/- 

हिंदीतर भाषी के लिए

प्रथम पुरस्कार         -    रू  25,000/- 

द्वितीय पुरस्कार       -    रू   22,000/- 

तृतीय पुरस्कार        -    रू    20,000/- 

 

इस पेज को साझा करें Share this Page link

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें