रेल कार्मिकों के लिए मौलिक लेखन पुरस्कार योजना

 

(1)     मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार योजना  

यह पुरस्कार मौलिक रूप से काव्य/गजल संग्रह के लिखने के लिए प्रदान किया जाता है। रेल कर्मियों की साहित्यिक प्रतिभा एवं अभिरूचि को बढावा देने हेतु इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित पुरस्कार रेलवे बोर्ड द्वारा प्रदान किया जाता है-

प्रथम पुरस्कार        -    रू 20,000/-

द्वितीय पुरस्कार       -    रू 10,000/-

तृतीय पुरस्कार        -    रू  7,000/- 

इस योजना के अंतर्गत पुस्तक सामान्यतः 100 पृष्ठ से कम नहीं होनी चाहिए। (प्रत्येक वर्ष के 30 जून तक पुस्तकें भेजी जाए)

2.    प्रेमचंद पुरस्कार योजना

कथा/कहानी, उपन्यास, नाटक एवं अन्य गद्य साहित्य के लिए प्रेमचंद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत निम्नलिखित पुरस्कार रेलवे बोर्ड द्वारा प्रदान किया जाता है-

प्रथम पुरस्कार        -    रू 20,000/-

द्वितीय पुरस्कार       -    रू 10,000/-

तृतीय पुरस्कार        -    रू  7,000/- 

इस योजना के अंतर्गत पुस्तक सामान्यतः 100 पृष्ठ से कम नहीं होनी चाहिए।

3.    लालबहादुर शास्त्राी तकनीकी मौलिक लेखन पुरस्कार योजना

इस योजना के अंतर्गत रेलों से संबंधित तकनीकी विषयों पर मूल रूप से हिंदी में पुस्तक लिखने पर रेलवे बोर्ड द्वारा निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किया जाता है-

प्रथम पुरस्कार        -    रू 15,000/-

द्वितीय पुरस्कार       -    रू  7,000/-

तृतीय पुरस्कार        -    रू  3,300/- 

इस योजना के अंतर्गत पुस्तक सामान्यतः 100 पृष्ठ से कम नहीं होनी चाहिए।

 

इस पेज को साझा करें Share this Page link

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें